Kashipur News: नियमितीकरण की मांग पर अड़े पालिका कर्मी, हाथों में झाड़ू थाम निकाला जुलूस
काशीपुर, सितम्बर 27 -- Kashipur News: बाजपुर। नियमितीकरण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर नगर पालिका के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। गुरुवार से काम बंद-कलमबंद हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने रविवार को भी अपना कड़ा रुख जारी रखा। पालिका परिसर से लेकर रामराज चौराहे तक कर्मचारियों ने हाथों में झाड़ू थामकर नारेबाजी करते हुए विरोध जुलूस निकाला। कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते नगर में घर-घर से कूड़ा उठान का कार्य पूरी तरह ठप है, जिससे जगह-जगह कचरे के ढेर लगने लगे हैं और शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदर्शन के दौरान सीताराम तिवारी ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपने हक की मांग उठा रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की उपेक्षा के चलते वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक नियमितीकरण क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.