Kashipur News: नियमितीकरण की मांग को लेकर पर्यावरण मित्रों ने फिर शुरू किया धरना
काशीपुर, अक्टूबर 17 -- Kashipur News: बाजपुर। नियमितीकरण की मांग पूरी नहीं होने से नाराज देवभूमि उत्तराखंड पर्यावरण मित्र संघ, शाखा नगर पंचायत केलाखेड़ा ने दोबारा धरना शुरू कर दिया है। संघ ने नगर पंचायत प्रशासन को पत्र सौंपकर मांग पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है। पर्यावरण मित्रों ने छह अक्तूबर से धरना शुरू किया था। इसके बाद सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव और नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद शफी अंसारी की ओर से मौखिक आश्वासन मिलने पर आठ अक्तूबर को धरना स्थगित कर दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.