काशीपुर, जुलाई 20 -- Kashipur News: काशीपुर। शहर के एक निजी अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वार्ड नं. एक नीझड़ा निवासी सर्वजीत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह एक जुलाई को मुरादाबाद रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती अपने जीजा का हालचाल जानने गया था। उसने अपनी बाइक अस्पताल के मेडिकल स्टोर के सामने खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात युवक उसकी मोटरसाइकिल ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद उसने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...