Kashipur News: नाबालिग सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर, जुलाई 29 -- Kashipur News: काशीपुर। पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। 27 जुलाई को एक महिला ने अपनी नाबालिग बहन के दुकान जाने के बाद वापस न लौटने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की। बुधवार को बालिका को पैगा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले में जोशीमझरा निवासी आरोपी कबीर पुत्र सूखराम का नाम सामने आया। प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.