Kashipur News: नादेही में किसान बाजार के जरिये किसानों को दी जानकारी
काशीपुर, सितम्बर 26 -- Kashipur News: जसपुर। ग्राम नादेही में हमारा पंप पर शनिवार को किसान बाजार का शुभारंभ कर किसानों को जानकारी दी गई। सफल कंपनी के आशुतोष यादव ने विस्तार से बताया कि किसान बाजार एचपीसीएल और सफल कंपनी संचालित करती हैं। इस दौरान कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को नई तकनीकों की जानकारी दी। साथ ही खेत की मिट्टी और पानी की निशुल्क जांच भी की गई। किसान बाजार के स्वामी अंकुर बंसल और मनीष गर्ग ने किसानों का स्वागत कर उच्च गुणवत्ता के उत्पाद कम कीमत पर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। यहां देहरादून क्षेत्रीय प्रबंधक विनय कुमार, सेल्स अफसर राकेश रॉय, राहुल विश्वकर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल, जिपं सदस्य नईम प्रधान, अंकित बंसल, सचिन कुमार, विपिन शर्मा, कुलदीप शर्मा, सोहन सिंह, सोनू, कुलवंत सिंह, योगराज सिंह, अखिलेश सिंह रहे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.