काशीपुर, सितम्बर 30 -- Kashipur News: काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में जीते छात्र नेताओं ने बुधवार को मेयर दीपक बाली से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। मेयर ने भी उन्हें जीत पर शुभकामनाएं दीं। मेयर बाली ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर गुरजिंदर सिंह और उपाध्यक्ष पद पर अभय प्रताप की जीत छात्रशक्ति के विश्वास और सकारात्मक सोच की जीत है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपने प्रतिनिधियों का चयन करते हुए राष्ट्रवाद, विचार और सकारात्मक परिवर्तन की भावना को समर्थन दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों छात्रहितों को प्राथमिकता देते हुए महाविद्यालय के विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएंगे। यह भी पढ़ें- अभाविप के नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों का सम्मान इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अमन शर्म...