Kashipur News: नये लुक में नजर आएगा काशीपुर नगर निगम
काशीपुर, जुलाई 18 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। नगर निगम काशीपुर अब नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा। निगम परिसर में प्रवेश करते ही लोगों का स्वागत हरियाली और आकर्षक फव्वारे से होगा। शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में शुरू की गई यह पहल इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत विकसित की गई है। शनिवार को निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मेयर दीपक बाली ने फव्वारे एवं हरित विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आईजीएल का सहयोग सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस पहल से नगर निगम परिसर की सुंदरता बढ़ने के साथ नागरिकों को बेहतर वातावरण भी मिलेगा। मेयर ने कहा कि कंपनी का यह योगदान शहर के सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों को नई गति देगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.