काशीपुर, सितम्बर 30 -- Kashipur News: काशीपुर। नगर निगम परिसर में बुधवार को संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से सफाई कर्मचारियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं सुझाव दिए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रोत्साहित करना रहा। अंत में सफाई कर्मचारियों को पीपीई किट का वितरण किया गया, ताकि कार्य के दौरान उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जा सके। यह भी पढ़ें- Gorakhpur New...