काशीपुर, सितम्बर 29 -- Kashipur News: काशीपुर। नई बस्ती रोड पर बन रहे वेंडिंग जोन को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि वेंडिंग जोन बनने से आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

स्थानीय नेताओं की प्रतिक्रिया मंगलवार को स्थानीय लोगों की शिकायतों की जानकारी मिलने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष उदित बंसल मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने नई बस्ती रोड पर बन रहे वेंडिंग जोन के आसपास की स्थिति का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पहले से ही लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में वेंडिंग जोन के कारण भीड़ बढ़ने से स्कूल के समय छात्र-छा...