Kashipur News: धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व
काशीपुर, सितम्बर 4 -- Kashipur News: काशीपुर। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर के मंदिरों को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया। जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को दर्शाती आकर्षक झांकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर में हुई बारिश से लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। शुक्रवार सुबह से ही मंदिरों को सजाने-संवारने का काम शुरू हो गया था। दिनभर श्रद्धालुओं ने उपवास रखा और मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का इंतजार किया। रात 12 बजते ही घंटे-घड़ियाल और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ जयकारे लगने लगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में बढ़ी रौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.