Kashipur News: धान के खेत में डूबने से युवक की मौत
काशीपुर, जुलाई 20 -- Kashipur News: गदरपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत गदरपुरा के मझरा शीला गड्ढा कॉलोनी में सोमवार को धान के खेत में पानी में डूबने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मझरा शीला गड्ढा कॉलोनी निवासी सुरेंद्र नशे का आदी था और उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ते थे। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह घर से निकला था, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा। करीब तीन बजे घर के पास धान के खेत में एक बालक ने किसी व्यक्ति को औंधे मुंह पड़ा देखा और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसकी पहचान सुरेंद्र के रूप में की। परिजन शव को घर ले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। एसआई संजय बोरा पुलिस टीम के साथ मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.