काशीपुर, अगस्त 25 -- Kashipur News: काशीपुर। कोतवाली काशीपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से एक वारंटी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मंगलवार को कटोराताल चौकी प्रभारी मीना रावत ने पुलिस टीम के साथ वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर आर्म्स एक्ट के मामले में वारंटी सकलेन पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला खत्रियान और एनडीपीएस एक्ट के मामले में वारंटी सावेद पुत्र जावेद निवासी जसपुर खुर्द को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...