Kashipur News: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल
काशीपुर, सितम्बर 16 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। कुंडा क्षेत्र में हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय युवक की सरकारी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो घायलों को उनके परिजन निजी अस्पताल ले गए। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालपुर बक्सौरा निवासी अनुराग (18) पुत्र रमेश सिंह अपने साथी मोहित (15) पुत्र स्व. राजू सिंह निवासी ग्राम बाबरखेड़ा के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान हाईवे पर उनकी बाइक की दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर राजपुर, यूपी निवासी बंटी (35) पुत्र धर्मवीर और चांदपुर, जिला बिजनौर यूपी निवासी सोनू (17) पुत्र राजेंद्र सवार थे। टक्कर में अनुराग और मोहित गंभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.