काशीपुर, जुलाई 21 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज प्रेक्षागृह परिसर में मंगलवार को लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के तत्वावधान में वृहद पौधरोपण एवं दो दिवसीय विद्यालय छात्र स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण सोलंकी, लायंस क्लब के पूर्व गवर्नर संदीप सहगल, पूर्व अध्यक्ष मनोज अग्रवाल और क्लब अध्यक्ष गौतम महरोत्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम के तहत केवीआर हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में आंख, कान, नाक, गला, दांत, हड्डी, शुगर और ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया। स्वास्थ्य ...