काशीपुर, नवम्बर 3 -- Kashipur News: काशीपुर। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय ने देह व्यापार और मानव तस्करी के मामले में सभी पांच आरोपियों को बरी कर दिया है। न्यायालय ने विवेचना में लापरवाही को भी माना, जिससे बचाव पक्ष के तर्कों को बल मिला। 13 मार्च 2023 को काशीपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि टांडा उज्जैन स्थित शुगर मिल रोड पर एक मेडिकल स्टोर के पास किराये पर रह रही महिला अपने घर में अनैतिक कार्य कराती है। सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की प्रभारी इंस्पेक्टर बसंती आर्या टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घर से कुछ युवकों और महिलाओं को पकड़ा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...