Kashipur News: दुकान का ताला तोड़कर 30 हजार की नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी
काशीपुर, अगस्त 19 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। रामराज रोड स्थित तीन मूर्ति मंदिर के पास चोरों ने गुप्ता किराना स्टोर का ताला तोड़कर करीब 30 हजार रुपये की नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।
घटना का विवरण पहाड़ी कॉलोनी निवासी रूढ़मल गुप्ता की रामराज रोड पर गुप्ता किराना स्टोर नाम से दुकान है। व्यापारी के अनुसार, वह मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर थोड़ा खुला मिला और ताला टूटा हुआ था। दुकान के अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखे करीब 30 हजार रुपये गायब थे। इसके अलावा चोर पैन कार्ड, पहचान पत्र, आधार कार्ड समेत अन्य जरूरी दस्तावेज भी ले गए।
पुलिस की कार्रवाई सूचना पर एसआई कैलाश चंद नगरकोटी और ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.