Kashipur News: दीपावली से पहले शहर के मॉल में अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल
काशीपुर, अक्टूबर 28 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। दीपावली पर्व के मद्देनजर संभावित अग्निकांडों से बचाव और सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से फायर स्टेशन काशीपुर द्वारा स्थानीय एसआरएस मॉल और विशाल मेगा मार्ट में एक व्यापक अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह पूरा अभियान प्रभारी अग्निशमन अधिकारी चंदन सिंह और प्रशिक्षु एफएसएसओ काजल कुमारी के कुशल नेतृत्व में चलाया गया। मॉक ड्रिल के दौरान मॉल के भीतर आग लगने और वहां दो कर्मचारियों के फंसने की एक काल्पनिक सूचना दी गई, जिस पर फायर यूनिट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तत्परता दिखाई। अग्निशमन कर्मियों ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर कुशलतापूर्वक फंसे हुए कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाने का अभ्यास किया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.