Kashipur News: दीपावली पर पिस्टल निकालने के दौरान चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल
काशीपुर, नवम्बर 7 -- Kashipur News: काशीपुर। दीपावली पर पिस्टल निकालने के दौरान अचानक गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कुंडेश्वरी क्षेत्र के गुलजारपुर गांव में शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे हुई। गोली लगने से युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार, गुलजारपुर निवासी 25 वर्षीय गुरवीर सिंह पुत्र गुरमेज सिंह ने शनिवार सुबह दीपावली पर कथित तौर पर हवाई फायर करने के उद्देश्य से अपनी पिस्टल निकाली थी। इसी दौरान अचानक गोली चलकर उसके पेट में बाईं ओर जा लगी और आर-पार हो गई। यह भी पढ़ें- शादी में शामिल होने को सिंगापुर से आया था शख्स, पड़ोसी ने मार डाला; 15 राउंड फायरिंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.