Kashipur News: दिव्यांग बच्चों को रेफ्रिजरेटर और राशन सामग्री भेंट की
काशीपुर, जुलाई 17 -- Kashipur News: काशीपुर। हरेला पर्व के अवसर पर लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने बसई स्थित यूएसआर इंदू समिति स्कूल, पीरूमदारा में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए रेफ्रिजरेटर और राशन सामग्री भेंट की। इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। विद्यालय में लगभग 100 ऐसे बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जो सुनने, बोलने अथवा चलने में असमर्थ हैं। उनकी देखभाल के लिए 36 सदस्यीय स्टाफ कार्यरत है। क्लब पदाधिकारियों ने रेफ्रिजरेटर से संबंधित सभी दस्तावेज विद्यालय प्रबंधन को सौंपते हुए भविष्य में भी विद्यालय की आवश्यकतानुसार हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.