काशीपुर, अक्टूबर 11 -- Kashipur News: बाजपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप लगा है। पीड़िता गंगा देवी ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2025 में पीलीभीत के कान्हा टांडा भगवंतापुर निवासी दानवीर से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही पति दानवीर, सास मीरा देवी, ससुर राजेंद्र सिंह, देवर आदित्य और चाचा ससुर गुड्डू दहेज में कार, तीन लाख रुपये नकद और ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक सामान की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर 17 मई की रात मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। एसएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...