Kashipur News: दहेज उत्पीड़न में पति व ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज
काशीपुर, जुलाई 6 -- Kashipur News: काशीपुर। मोहल्ला अल्ली खां निवासी राफिया परवीन सिद्दीकी ने पति और अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राफिया ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2012 में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष पांच लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा। तीन बेटियों के जन्म के बाद उत्पीड़न बढ़ गया। पति ने बेटा न होने पर तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी भी दी। आरोप है कि अगस्त 2025 में उसके साथ मारपीट कर बच्चों को छीन लिया गया। मार्च 2026 में रोजा इफ्तार में बच्चों के साथ जाने की बात पर पति व ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.