काशीपुर, सितम्बर 5 -- Kashipur News: काशीपुर। दहेज उत्पीड़न के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ला किला निवासी सोनल गुप्ता ने बताया कि उसका विवाह 27 फरवरी 2019 को शास्त्री नगर, केलाखेड़ा निवासी शुभम गुप्ता के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के समय मायके पक्ष ने नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और घरेलू सामान समेत लाखों रुपये का सामान दिया था। इसके बावजूद शादी के बाद से ही पति शुभम गुप्ता, ससुर ज्ञानचंद्र गुप्ता, तैया ससुर हरिओम गुप्ता, तैया जेठ जितेंद्र गुप्ता उर्फ टिंकू और ननद नेहा गुप्ता कम दहेज लाने का ताना देकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...