Kashipur News: दर्जाधारी डॉ. यूनूस के नेतृत्व में रूद्रपुर पहुंचे सैकड़ो कार्यकर्ता
काशीपुर, नवम्बर 3 -- Kashipur News: जसपुर। हुनर परिषद के उपाध्यक्ष दर्जाधारी डॉ. यूनूस चौधरी के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने रुद्रपुर में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में भाग लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा। डॉ. चौधरी ने कहा कि विपक्ष के कुछ राजनीतिक दल लोकतंत्र बचाने के नाम पर जनता को गुमराह करने और प्रदेश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। विपक्ष के पास विकास का कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्य हो रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.