काशीपुर, सितम्बर 26 -- Kashipur News: जसपुर। दंगल में पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। फाइनल में कासगंज के पहलवान तूफान सिंह ने चैंपियनशिप जीती। उन्हें कमेटी ने 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया। बिजनौर के प्रिंस उपविजेता रहे। उन्हें भी पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। महिला वर्ग के मुकाबले में काशीपुर की आरती ने दिल्ली की रिया को पटखनी देकर मुकाबला जीता। शनिवार को ग्राम गोविंदपुर में आयोजित दंगल का विधायक आदेश चौहान ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में जसपुर समेत बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, दिल्ली, कासगंज आदि जनपदों के पहलवानों ने जोर आजमाइश की। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष, बीडीसी सदस्य देवेंद्र सिंह उर्फ बब्बू, भाकियू प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सहोता, सुखबीर भुल्लर, शेर अली, जोबनजीत सिंह, शीतल सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्द...