काशीपुर, सितम्बर 23 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। नगर की सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर संकट मंडराने लगा है। नगर पालिका के 28 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण का मामला अब आर-पार की लड़ाई में बदल चुका है। प्रशासनिक उपेक्षा और वादों की अनदेखी से आक्रोशित कर्मचारियों ने गुरुवार, 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन काम बंद-कलम बंद हड़ताल पर जाने का अंतिम फैसला लिया है।

कर्मचारियों की मांग मामले की गंभीरता को देखते हुए बुधवार को पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता की। पालिका प्रशासन ने उन्हें समझाने और काम जारी रखने का आग्रह किया, लेकिन कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े रहे। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक नियमितीकरण का ठोस शासनादेश जारी नहीं होता, तब तक हड़ताल खत्म नहीं ह...