Kashipur News: तेज आंधी से काशीपुर में गिरे 11 पेड़, घंटों बाधित रहा यातायात
काशीपुर, अक्टूबर 11 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। काशीपुर में रविवार शाम करीब चार बजे आई तेज आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शहर के अलग-अलग इलाकों में 11 पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए। इससे कई मार्गों पर घंटों यातायात बाधित रहा। वहीं, बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से शाम चार से 7:10 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। आंधी शुरू होते ही आसमान में धूल-मिट्टी का गुबार छा गया। तेज हवाओं और कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो गए। आलू फार्म, बाजपुर रोड, कोर्ट रोड, आवास विकास, ढकिया रोड, कुंडा रोड और मानपुर रोड समेत शहर के विभिन्न मार्गों पर पेड़ और उनकी टहनियां गिरने से आवागमन प्रभावित हुआ। बिजली आपूर्ति बाधित होने से सरकारी और निजी कार्यालयों का कामकाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.