Kashipur News: तीरंदाजी में पदक प्राप्त खिलाड़ियों को किया सम्मानित
काशीपुर, अगस्त 23 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। केडीएफ आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर में दिन-प्रतिदिन बच्चों की रुचि तीरंदाजी के प्रति बढ़ रही है। खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडल और ट्रॉफियां जीतकर काशीपुर का नाम रोशन कर रहे हैं।
खिलाड़ियों का सम्मान रविवार को द्रोणासागर स्थित केडीएफ पार्क में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। हाल ही में बुलंदशहर में आयोजित अखिल भारतीय विद्या परिषद की उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश तीरंदाजी प्रतियोगिता में केडीएफ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम को ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया। तुला राम राजा राम सरस्वती विद्या मंदिर के सहयोग से केडीएफ के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। केडीएफ के रुद्र प्रताप सिंह, अथर्व अग्निहोत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.