काशीपुर, अक्टूबर 12 -- Kashipur News: काशीपुर। बिजली चोरी के अलग-अलग तीन मामलों में पुलिस ने एसडीओ की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उपखंड अधिकारी महक मिश्रा ने विद्युत कर्मियों के साथ बांसफोड़ान पुलिस चौकी क्षेत्र के मोहल्ला अल्ली में अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बिजली चोरी करते हुए मोहम्मद शरीफ पुत्र सद्दीक और मोहम्मद रईस पुत्र अब्दुल मजीद को पकड़ा। वहीं,आशियाना बिल्डिंग के निकट रहने वाले पप्पी पुत्र अनीस खान को भी बिजली चोरी के मामले में पकड़ा गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: मीटर बाईपास कर बिजली इस्तेमाल, दर्ज होगा केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...