Kashipur News: तमंचा और चाकू संग दो गिरफ्तार
काशीपुर, सितम्बर 28 -- Kashipur News: काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक के कब्जे से चाकू और दूसरे के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। रविवार को उपनिरीक्षक मीना रावत ने पुलिस टीम के साथ ईदगाह के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे पशुपति विहार निवासी विशाल दिवाकर उर्फ कालू पुत्र रघुवीर दिवाकर को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ। वहीं, उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी ने रामजीवनपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर गश्त के दौरान ग्राम गैबुआ, बैलपड़ाव, थाना कालाढूंगी निवासी नवीन राणा पुत्र पदम सिंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.