Kashipur News: डोर-टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम हुआ शुरू
काशीपुर, जुलाई 20 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। संविदा सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद डोर-टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम शुरू हो गया है। एमएसडब्लूएम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के माध्यम से निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था व डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कराया जाता है। बीते दिनों पीएफ व ईएसआई नियमित रूप से जमा नहीं होने पर कर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। कर्मियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग का निस्तारण नहीं होगा कार्य नहीं करेंगे। उधर, कर्मियों की हड़ताल के चलते निगम क्षेत्र में शनिवार व रविवार को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पूरी तरह से बंद रहा। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज पारछे ने बताया कि कर्मचारी पीएफ व ईएसआई को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। रविवार शाम को कर्मियों से बात की गई। तय हुआ कि उनका वेतन प्रत्येक महीने की 10 तारीख को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.