काशीपुर, अगस्त 9 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। डेंटल केयर के डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से 17 वर्षीय छात्र के चेहरे पर गंभीर संक्रमण फैलने का मामला सामने आया है। छात्र के मां की तहरीर पर पुलिस ने डेंटल केयर संचालक पर मुकदमा दर्ज किया है।

घटना का विवरण मोहल्ला जसपुर खुर्द निवासी मीना यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण उनके 17 वर्षीय बेटे तेजस यादव की जान संकट में पड़ गई। उन्होंने बताया कि जुलाई 2025 में तेजस मुरादाबाद रोड स्थित यशोबीर डेंटल केयर में रूट कैनाल उपचार के लिए गया था। आरोप है कि डॉक्टर संजय गोला ने गलत जगह इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उनके बेटे की नसों में ब्लॉकेज हो गई।

अस्पताल में इलाज इसके बाद उसे खून की उल्टी हुई और बीपी अनियंत्रित हो गया। धीरे-धीरे उसके चेहरे पर गंभीर संक्रमण फैल...