काशीपुर, अक्टूबर 26 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। ग्राम रायपुर हाईवे ढकिया गुलाबो के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।घायल लखविंदर सिंह के पुत्र सतनाम सिंह ने घटना के संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें उन्होंने बताया कि बीती 24 अक्टूबर की रात लगभग आठ बजे उनके पिता लखविंदर सिंह अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज गति से आ रहे एक डंपर चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लखविंदर सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। एसएसआई नवीन बुधानी...