Kashipur News: ट्रांसमिशन लाइन परियोजना में अनियमितता का आरोप
काशीपुर, जुलाई 10 -- Kashipur News: काशीपुर, संवाददाता। सीतारामपुर के लोगों ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन परियोजना में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने परियोजना का कार्य करा रही कंपनी के कर्मचारियों पर मनमानी, जबरन और अवैध तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने तथा जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कंपनी ने विद्युत मंत्रालय को गुमराह कर कथित रूप से गलत शपथ पत्र के आधार पर परियोजना का लाइसेंस प्राप्त किया। साथ ही निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा नहीं किया और प्रस्तावित ट्रांसमिशन लाइन के संबंध में स्थानीय स्तर पर आवश्यक सार्वजनिक सूचना भी प्रकाशित नहीं की। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कंपनी निर्धारित सर्वे मानचित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.