काशीपुर, अक्टूबर 31 -- Kashipur News: ट्रक की टक्कर से दंपती की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज हादसे के बाद वाहन समेत फरार हुआ आरोपी चालक, बेटे की तहरीर पर कार्रवाई

हादसे में दंपती की मौत बाजपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर खालसा संधू ढाबे के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई मृतक के बेटे द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर की गई है। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की जांच ग्राम कनौरा निवासी अमन पुत्र मुन्नालाल ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि 28 अक्टूबर को उसके पिता मुन्नालाल 60 और मां जोसमीन बाइक पर सवार होकर रिश्ते के सिलसिले में केलाखेड़ा जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे जैसे ही वे खालसा संधू ढाबे के सामने पहुंचे, तभी...