काशीपुर, जुलाई 4 -- Kashipur News: बाजपुर, संवाददाता। ग्राम बरहैनी और हरिपुरा हरसान को जोड़ने वाले झारखंडी-हरसान वन मोटर मार्ग के सुधारीकरण की राह आसान हो गई है। लंबे समय से जर्जर मार्ग और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। जिला योजना के तहत मार्ग सुधारीकरण, बाढ़ सुरक्षा के लिए ब्लॉक निर्माण, सोलर लाइट लगाने और पुलिया निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त के रूप में 21 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर अवमुक्त कर दी गई है। संसद प्रतिनिधि कमल भट्ट ने बताया कि सांसद अजय भट्ट के निर्देश पर शनिवार को तराई केंद्रीय वन प्रभाग रुद्रपुर के अधिकारियों ने प्रस्तावित निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: वन मंत्री से मिले सदर विधायक, सड़क के लिए स्वीकृति दिलाने की मांग उन्होंने कह...