काशीपुर, जुलाई 23 -- Kashipur News: काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात एमपी चौक के पास जूस की ठेली की आड़ में अवैध शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गौरव अरोरा निवासी शक्ति नगर, काशीपुर के रूप में हुई है। एसआई मीना रावत ने बताया कि गश्त के दौरान सूचना के आधार पर पीएनबी तिराहे से आगे जूस की ठेली पर छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से एक प्लास्टिक के कट्टे में 200 एमएल के 27 पाउच माल्टा मसालेदार देसी शराब और 7 खाली कांच के पव्वे बरामद किए। शराब बेचने का लाइसेंस मांगने पर आरोपी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने धारा 60/21 आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...