काशीपुर, जुलाई 10 -- Kashipur News: जसपुर। नगर पंचायत महुआडाबरा परिसर में सात सूत्रीय मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मियों ने क्रमिक अनशन के बाद शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। नगर पंचायत परिसर में सांकेतिक क्रमिक अनशन के बाद सावित्री देवी, बबीता रानी, अरविंद कुमार, रुक्मेश देवी, अखिलेश देवी और अंकित कुमार आमरण अनशन पर बैठे। उन्होंने ठेका प्रथा समाप्त करने, कर्मचारियों को नियमित करने, रयाल कमेटी की सिफारिशें लागू करने, मृतक आश्रित नियमावली को शिथिल करने, नई पेंशन योजना बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित सात मांगों को पूरा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: सफाई कर्मचारियों का आंदोलन जारी यहां अरविंद कुमार, गुरमीत सिंह, रुक...