Kashipur News: जसपुर स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिवसीय चिकित्सा कैंप आज से
काशीपुर, अगस्त 5 -- Kashipur News: जसपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार से तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मरीजों का निशुल्क उपचार किया जाएगा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेंद्र गहलोत ने बताया कि गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में विशेषज्ञ शिविर लगाया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का उपचार करेंगे। साथ ही मरीजों की सभी जांचें निशुल्क की जाएंगी। उन्होंने बताया कि शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Kashipur News: जसपुर में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागिरकों का कैंप आज यह भी पढ़ें- Chatra News: हर माह के पहले मंगलवार को लगता है दिव्यांग जांच शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.