Kashipur News: जसपुर राइस मिलर्स एसोसिएशन के निर्विरोध अघ्यक्ष बने अकील अहमद
काशीपुर, अगस्त 22 -- Kashipur News: जसपुर। राइस मिलर्स एसोसिएशन की बैठक में अकील अहमद को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी में विकास छाबड़ा को उपाध्यक्ष, गौरव मित्तल को महामंत्री और पवन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में मिलर्स की समस्याओं और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। शुक्रवार शाम स्वागत मंडप में पशुपति राइस मिल के स्वामी अवनीश गहलौत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कोषाध्यक्ष ने गत वर्ष का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से युवा टीम को संगठन की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.