काशीपुर, जुलाई 7 -- Kashipur News: जसपुर। सरकार की ओर से तीन दिवसीय वृहद शिविर 11 जुलाई से स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगाया जाएगा। शिविर में कई रोगों के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे। मंगलवार को सीएमएस डॉ. धीरेंद्र गहलौत ने बताया कि 11, 13 एवं 14 जुलाई को स्वास्थ्य केंद्र परिसर में लगने वाले वृहद कैंप में फिजीशियन, सर्जन, ईएनटी सर्जन, आंख-दांतों के डॉक्टर, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग, मनोरोग विशेषज्ञ समेत कई अन्य डॉक्टर मरीजों को निशुल्क परामर्श देंगे। बताया कि शिविर में खून की जांच के साथ ही टीबी की जांच भी निशुल्क की जाएगी। शिविर में आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Champawat News: विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर लगाया उन्होंने नागरिकों से कैंप का लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...