काशीपुर, अगस्त 13 -- Kashipur News: जसपुर। भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को स्कूली बच्चों के साथ भाजपाइयों ने नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर लगाए गए जयघोष से पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में नजर आया। गुरुवार को सुभाष चौक से शुरू हुई यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यकर्ता स्कूली बच्चों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा कोतवाली रोड, गांधी आश्रम, बारी चौक, ठाकुर मंदिर, गांधी पार्क, ठाकुरद्वारा बस स्टैंड, मोहल्ला जोशियान, मोहल्ला चौहान, होली चौक, पुरानी नगर पालिका चौक और सब्जी मंडी होते हुए सुभाष चौक पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Champawat News: लोहाघाट में तिरंगा यात्रा निकाली इस दौरान राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के उपाध्यक्ष विनय रोहेला, एस...