Kashipur News: जसपुर में सीओ ने किया कोतवाली का निरीक्षण
काशीपुर, अक्टूबर 28 -- Kashipur News: जसपुर। सीओ काशीपुर ने कोतवाली का अर्धवार्षिक मुआयना कर अफसरों को निर्देश दिए। बुधवार को कोतवाली पहुंचे सीओ प्रशांत कुमार को पुलिस कर्मियों ने सलामी दी। इसके बाद सीओ ने मालखाना, हवालात, मैस, अभिलेख कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, एलआईयू ऑफिस, सीसीटीएनएस से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शस्त्र एवं कारतूसों को मिलान कराकर पुलिस कर्मियों से शस्त्रों को खुलवाया। सीओ ने लंबित मामलों का निस्तारण करने के अफसरों को निर्देश दिए। यहां कोतवाल राजेश पांडे, एसएसआई अनुराग सिंह, एसआई हरीश आर्य, संतोष देवरानी, प्रयांश चौहान, रुचिका चौहान, राजेंद्र प्रसाद, हरीश प्रसाद, विनोद यादव रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.