काशीपुर, अगस्त 26 -- Kashipur News: जसपुर, संवाददाता। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने जोश-ओ-खरोश के साथ नगर के विभिन्न मोहल्लों से जुलूस में शिरकत की। इस दौरान नबी की शान में लगाए गए नारों से फिजाएं गूंज उठीं। देश में अमन-ओ-अमान और तरक्की की दुआ के बाद जुलूस संपन्न हुआ। बुधवार को तकिये वाली मस्जिद से विशाल जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: बिशनपुर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदीजुलूस का स्वागत अकीदतमंदों ने नबी की शान में नारे लगाए और नातें पढ़ीं। विधायक आदेश चौहान ने जुलूस का स्वागत कर मिठाई बांटी, जबकि पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने फूल बरसाकर स्वागत किया। इसके अलावा जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया। विभिन्न...