Kashipur News: जसपुर में विधायक ने चीनी मिल कार्यो की समीक्षा की
काशीपुर, नवम्बर 3 -- Kashipur News: जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने नादेही चीनी मिल के अधिकारियों की बैठक लेकर मिल का संचालन समय से शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रवार गन्ने की उपलब्धता की समीक्षा भी की। मंगलवार को नादेही चीनी मिल पहुंचे विधायक आदेश चौहान का मिल कर्मियों ने स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों से मिल की तैयारियों की जानकारी ली और गन्ना अधिकारियों से क्षेत्र में गन्ने की उपलब्धता के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि 11-12 नवंबर तक मिल चलाने की तैयारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.