काशीपुर, नवम्बर 7 -- Kashipur News: जसपुर। जिला योजना से बनी तीन सड़कों को विधायक ने लोकार्पण किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। शनिवार को विधायक आदेश चौहान ने ग्राम मिस्सरवाला, गोरा फॉर्म, कासमपुर और रहमापुर पहुंच कर करीब 45 लाख रूपये से बनी सड़कों का लोकार्पण किया। विधायक ने बताया कि क्षेत्र में उनके द्वारा लगातार विकास कार्य कराये जा रहे हैं। यहां विजेंद्र चौहान, शाहिद हुसैन, सतनाम सिंह, रुस्तम, सर्वेश चौहान, मुजाहिद प्रधान रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...