काशीपुर, जुलाई 31 -- Kashipur News: जसपुर। विधायक ने तीन गांवों में अपनी निधि से सड़कों का लोर्कापण कराया। शुक्रवार को विधायक आदेश चौहान ने बताया कि सन्यासीवाला,लालपुर, हरियावाला में सीसी टाइल्स सड़कों का करीब 17 लाख रुपए की लागत से निर्माण कराया गया था। उन सड़कों का ग्रामीणों से लोर्कापण कराया गया है। बताया कि इस दौरान ग्रामीणों की समस्यायें सुनकर उनका निसतारण भी कराया गया। इस दौरान आंचल सिंह, रईस अहमद,सुरजीत ढिल्लो, डा.बाबू, सलामत प्रधान, मुजाहिद प्रधान,जाहिद हुसैन, यूनुस प्रधान, शेर अली प्रधान, शैलेंद्र गहलोत आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...