काशीपुर, अक्टूबर 7 -- Kashipur News: जसपुर, संवाददाता। भाकियू ने मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने विपणन विभाग के अधिकारियों को भी अपने साथ धरने पर बैठा लिया। यह भी पढ़ें- सहकारी समिति कर्मी सातवें दिन भी हड़ताल परकिसान की मांगें डीआरएमओ के आश्वासन पर किसानों ने 10 अक्तूबर तक अपना धरना स्थगित कर दिया। बीते शनिवार को एसडीएम कार्यालय में भाकियू से जुड़े किसानों ने एसडीएम राहुल शाह, एसएमओ और मंडी सचिव के साथ बैठक कर धान खरीद केंद्रों की संख्या 50 करने, राइस मिलरों से धान की तौल शुरू कराने, राइस मिलर्स का पिछला भुगतान कराने आदि की मांग की थी। किसानों ने छह अक्तूबर तक मांगें न माने जाने पर एसडीएम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करने की बात कही थी। बुधवार को किसान एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। ध...