Kashipur News: जसपुर में महिलाओं ने विधायक, पूर्व विधायक के बांधी राखी
काशीपुर, अगस्त 27 -- Kashipur News: जसपुर। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर स्कूली छात्राओं ने पुलिसकर्मियों, जबकि महिलाओं ने विधायक, पूर्व विधायक समेत भाजपा नेताओं को राखी बांधी। गुरुवार को नगर पंचायत महुआडाबरा स्थित जानकी सिंह स्मारक इंटर कॉलेज की छात्राएं कोतवाली पहुंचीं। उन्होंने कोतवाल समेत पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई और अपनी रक्षा का वचन लिया। शाम को पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल के आवास पर ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर, जिला पंचायत सदस्य कामनी पधान, सभासद संतोष, ज्योति कश्यप, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत करीब 200 महिलाएं पहुंचीं। महिलाओं ने क्रमवार डॉ. सिंघल को राखी बांधी। यहां उमा बिश्नोई, रेखा तिवारी, सुधा, लक्ष्मी भंडारी, मोहनी, शोभा सिंघल, बबीता, रेशम, मधुबाला और सिद्धार्थ सिंघल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kashipur News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.