काशीपुर, अगस्त 13 -- Kashipur News: जसपुर। सीडीओ दिवेश शाशनी ने नेशनल हाईवे पर ग्राम जगतपुर पट्टी में नवनिर्मित वे साइड अमेनिटीज का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ण हो चुके कार्यों का जायजा लेने के साथ अभिलेखों का भी अवलोकन किया। सांसद निधि और जिला योजना से ग्राम जगतपुर पट्टी में बनाई जा रही वे साइड अमेनिटीज का उद्देश्य हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को सुविधाएं और सुरक्षित सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय महिलाओं को आजीविका एवं स्वरोजगार से जोड़ना है। गुरुवार को निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने परिसर में उपलब्ध सुविधाओं, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: रीप की समीक्षा बैठक में सीबीओ को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर उन्होंने अधिकारियों को शेष का...