काशीपुर, जुलाई 5 -- Kashipur News: जसपुर। सेवा, सुशासन और समर्पण अभियान के तहत नोडल अधिकारी एवं मंडी समिति सचिव शैलेंद्र माहरा ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए। सेवा सप्ताह के अंतर्गत शैलेंद्र माहरा अपनी टीम के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए फल बांटे। माहरा ने बताया कि सरकार के सेवा, सुशासन और समर्पण अभियान के तहत सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में उन्हें नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके तहत विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस दौरान ध्यान सिंह, गजानन आर्य, राम सिंह, सोनू, राजू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...